PM Modi Birthday : सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, पढ़िए पूरी खबर

On: Sunday, September 17, 2023 1:18 PM
---Advertisement---

Chandauli news : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जनपद में आयुष्मान भव योजना के तहत रविवार को विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इसी क्रम में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह व चकिया विधायक कैलाश आचार्य के नेतृत्व में यज्ञ पूजन हवन का कार्यक्रम किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। वही भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बाबा कीनाराम स्वशासी राज्य मेडिकल महाविद्यालय के पंडित कमलापति त्रिपाठी चिकित्सालय परिसर में रक्तदान कोष शिविर आयोजन हुआ। इसमें कुल 28 लोगों ने रक्तदान किया। इसका शुभारंभ विधायक सुशील सिंह ने किया।

श्री राम जानकी मठ मंदिर में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह व विधायक चकिया कैलाश आचार्य हवन पूजन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ होने की कामना की। वही दर्शना सिंह ने गरीब महिलाओं में अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया। कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में विश्व की पटल पर देश का नाम रोशन किया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिला अस्पताल पंडित कमलापति त्रिपाठी ब्लड बैंक में विधायक सुशील सिंह जी ने व मुख्य  मुख्य चिकित्साधिकारी युगल किशोर राय संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।

इस दौरान विधायक सुशील सिंह ने कहा रक्तदान महादान होता है। दान तो दान होता है चाहे किसी भी चीज का हो अगर किसी का दान किसी की जान बचाता हो तो वह दान महान है इसीलिए तो रक्तदान को महा दान कहा जाता है।जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी ने कहा कि हर वर्ष मोदी जी के जन्म दिवस पर युवा मोर्चा रक्तदान करता है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


Home

Shorts

Web Stories

WhatsApp