Ghazipur news: जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगो को झेलनी पड़ रही दुश्वारियां

On: Sunday, July 7, 2024 2:45 PM
---Advertisement---



सेवराई। तहसील मुख्यालय के लिए बरसात के दिनों में जल निकासी प्रमुख समस्याओं में से एक है। क्षेत्रीय लोगों द्वारा कई बार उच्चाधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराते हुए पत्रक भी सौंपा गया। लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था ना होने से लोगों को इसकी दुश्वारियां से दो चार होना पड़ रहा है। सेवराई गांव ओडीएफ प्लस होने के वावजूद यहाँ जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नही होने से जलजमाव की समस्या से दो चार होना पड़ता है।

लोक निर्माण विभाग द्वारा भदौरा बस स्टैंड से यूनियन बैंक चौराहा तक लाखो रुपए की लागत से कोरोना काल के दौरान सड़क निर्माण करते हुए दोनों तरफ नालियां बनाई गई थी। तब लोगों में यह उम्मीद जगी कि शायद अब जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी। लेकिन नालियों का सही तरह से निकासी नहीं होने के कारण आज भी लोगों को जलजमाव की समस्या से निजात नहीं मिल पाई है। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार जिलाधिकारी को भी पत्रक सौंपकर जल निकासी की मांग की। लेकिन आज तक समस्या का निस्तारण नही होने से लोग परेशान हैं। भदौरा बस स्टैंड के पास नालियों निकासी नहीं होने के चलते मुख्य मार्ग पर ही जलजमाव हो गया है। जिससे जहाँ आवागमन में परेशानियां होती है वही दुकानदारों की दुकानदारी भी चौपट हो रही है। जिससे क्षेत्रीय लोगो में आक्रोश बना हुआ हैं।

इस बाबत एसडीएम सेवराई संजय यादव ने बताया कि सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को पत्राचार कर समस्या का जल्द निस्तारण कराया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


Home

Shorts

Web Stories

WhatsApp