Ghazipur news: बलिया लोकसभा से नीरज शेखर को प्रत्याशी घोषित होने पर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, बृजेश सिंह के नेतृत्व में बांटी गई मिठाई

On: Wednesday, April 10, 2024 2:33 PM
---Advertisement---



भांवरकोल  ।  पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की परंपरागत संसदीय सीट रही बलिया से भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के छोटे पुत्र नीरज शेखर को उम्मीदवार बनाया है। बुधवार को भाजपा की दसवीं सूची के नौ उम्मीदवारों में नीरज शेखर का नाम आते ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उल्लेखनीय है कि बलिया से आठ बार सांसद रहे पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की मृत्यु के बाद 2007 के उपचुनाव में नीरज शेखर सपा से पहली बार सांसद बने थे। वे लगातार दूसरी बार 2009 में भी सपा से ही जीते थे। हालांकि, 2014 में भाजपा के भरत सिंह से सपा उम्मीदवार के तौर पर नीरज शेखर चुनाव हार गए थे। इसके बाद सपा ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया था। फिर बर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में नीरज शेखर को सपा से टिकट नहीं मिला तो उन्होंने बाद में भाजपा का दामन थाम लिया था। जिसके बाद उन्होंने सपा की राज्यसभा की सदस्यता छोड़ कर भाजपा से दोबारा राज्यसभा में कदम रखा था। अभी उनके राज्यसभा के सांसद का कार्यकाल 2026 तक था। लेकिन भाजपा ने जातीय समीकरणों और पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के पुत्र के रूप में उनकी हाई प्रोफाइल को देखते हुए टिकट दिया गया है। क्षेत्र के मनिया मिर्जाबाद चट्टी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीरज शेखर को प्रत्याशी  बनाए जाने पर बृजेश सिंह के नेतृत्व में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।इस मौके पर भाजपा के बरिष्ठ नेता रविकांत उपाध्याय, मनोज पाण्डेय, ,टी0एन0  गुप्ता,  जिला पंचायत प्रतिनिधि दुर्गा राय, प़जेश राय, अखिलेश, रिंकू राय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। नीरज शेखर ने सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि बलिया में आखिरी चरण यानी एक जून को मतदान होना है।

मिठाई खिलाते बृजेश सिंह कार्यकर्ता को

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


Home

Shorts

Web Stories

WhatsApp