Ghazipur news: दिलदारनगर में खेत पर सो रहे बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जमीनी विवाद में हत्या की आशंका

On: Tuesday, April 29, 2025 2:26 PM
---Advertisement---


गाजीपुर/दिलदारनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सरैला निवासी हृदयनारायण यादव पुत्र स्वर्गीय विक्रमा यादव (उम्र करीब 62 वर्ष) अपने खेत पर सो रहे थे मंगलवार की सुबह मृत अवस्था में मिले।
हृदयनारायण यादव रोज की तरह अपने घर से खाना खाकर खेत पर सोने के लिए गए। उनका खेत सरैला गांव से एक किलोमीटर कि दुरी पर है।
मंगलवार की सुबह करीब 06:15 बजे छोटू यादव पुत्र श्री श्रवण यादव (उम्र करीब 15 वर्ष) जो हृदय नारायण यादव के नाती हैं व राजेश यादव (उम्र करीब 35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय गिरजा यादव जो हृदय नारायण यादव के भतीजे हैं, इन लोगों के द्वारा डेरा पर जाकर के देखा गया
तो हृदय नारायण चारपाई पर मृत अवस्था में पड़े थे।
मृतक का शव चादर से ढका हुआ था। मृतक के माथे पर लाल धब्बे का निशान, बाएं हाथ की कोहनी छिली हुई व खून लगा हुआ, बाएं हाथ का अंगूठा फटा हुआ, व जांघ पर छिले का निशान है। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ मृतक के घर पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक हृदय नारायण पंपिंग सेट पर ही सोते थे। मृतक के लड़के श्रवण यादव व लड़की पुष्पा देवी है। पुष्पा देवी की शादी श्री बेचू यादव निवासी गजरही जिला बक्सर में हुई है।
बताया जा रहा है कि जमीन जायदाद को लेकर के घर में विवाद चल रहा था। मृतक हृदय नारायण अपनी जमीन का कुछ हिस्सा अपनी पुत्री पुष्पा देवी को वसीयत कर दिए थे। जिसकी वजह से बेटा श्रवण यादव अपने पिता हृदय नारायण से नाराज रहता था। हृदय नारायण अपने पंपिंग सेट पर अपना खाना स्वयं बनाते थे। लोगों द्वारा जमीनी विवाद में हत्या किए जाने की आशंका की जा रही है। पुलिस बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के कारणों का गहनता के साथ छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद  वजह स्पष्ट हो पाएगा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


Home

Shorts

Web Stories

WhatsApp