Ghazipur news: मुहम्मदाबाद लेखपाल संघ चुनाव में संतोष राय अध्यक्ष बने

On: Saturday, May 17, 2025 12:06 AM
---Advertisement---



*गाजीपुर*। मुहम्मदाबाद तहसील में लेखपाल संघ का चुनाव तहसील सभागार में शुक्रवार को संपन्न हो गया। चुनाव अधिकारी की भूमिका इन्द्रमणी ग्वाल तथा सुनील भारती ने निभाया। लेखपाल संघ मुहम्मदाबाद के चुनाव में कुल 107 वोट डाले गए। मतगणना में संतोष राय को 58 वोट मिले जब की अरुणेंद्र कनौजिया को 46 मत मिले। तीन मत अवैध घोषित किए गए। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर संतोष राय विजय घोषित किए गए। अन्य पदों के लिए निर्विरोध पदाधिकारीयों  का चयन किया गया। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रविकांत सिंह, राजेंद्र गुप्त कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मंत्री पद पर सुरेंद्र यादव, उपमंत्री अफसर अली, कोषाध्यक्ष पद पर नीरज कुमार, लेखा निरीक्षक पर किशन विश्वकर्मा का चयन किया गया। विजयी घोषित पदाधिकारी का अन्य लेखपालों ने माला पहनकर स्वागत किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


Home

Shorts

Web Stories

WhatsApp