Ghazipur news: दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के नए जिला अध्यक्ष बने अमित उपाध्याय व महामंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह

On: Saturday, June 28, 2025 8:01 PM
---Advertisement---







गाजीपुर।‌ दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के चुनाव को लेकर पत्रकारों में बड़ी हलचल थी । जिला अध्यक्ष पद के चुनाव  के लिए प्रियतोश साहू व अमित उपाध्याय ने नामांकन किया था। लेकिन प्रियतोश साहू द्वारा संघ की गरिमा को बरकरार रखते हुए तथा पत्रकारों के बीच आपसी भाईचारे को देखते हुए वह अपना समर्थन अमित उपाध्याय को दे दिए । जिसकी वजह से अमित उपाध्याय निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। इसके पहले अध्यक्ष पद की कमान वीर बहादुर मौर्य ने संभाल रखी थी। लेकिन अब जिला अध्यक्ष की कमान अमित उपाध्याय के हाथों में सौंपी गई। अमित उपाध्याय मूलतः थाना करंडा , ग्राम लीलापुर के रहने वाले हैं। अमित उपाध्याय एक कर्मठ व ईमानदार पत्रकारों के रूप में जाने जाते हैं। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर जय  प्रकाश चंद्रा के स्थान पर पुनीत त्रिपाठी को उपाध्यक्ष  पद पर चुना गया। महामंत्री पद के लिए अमरेंद्र प्रताप सिंह को नव नियुक्त किया गया तथा साथ ही साथ राघव शर्मा को राष्ट्रीय  मीडिया प्रभारी के रूप में चुना गया। आज चुनाव का कार्यक्रम आदरणीय संरक्षक राजेश चौबे के निवास स्थान पर रखा गया था । जिसमें चुनाव अधिकारी के रूप में आर.पी शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष पांडे के नेतृत्व में चुनाव का कार्यक्रम संपन्न हुआ। विजेताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एन शर्मा के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव रजत श्रीवास्तव, रामप्रवेश शर्मा , मंगल पांडे, विकास, डॉ अरविंद कुमार सिंह, प्रियतोश साहू, विजय वीर विक्रम, राम अवध भारद्वाज, अनिल सिंह, हसन इकबाल, आलोक कुमार चौबे, पुनीत कुमार त्रिपाठी, रजनीकांत पांडे, रतन श्रीवास्तव, राजेश चौबे तथा तमाम पत्रकारगण मौके पर उपस्थित रहे और अपने नवागत जिला अध्यक्ष को बधाई दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


Home

Shorts

Web Stories

WhatsApp