Ghazipur news मुहम्मदाबाद विधानसभा में दिनों दिन जनता में अपनी पैठ मजबूत कर रहे पीयूष राय

On: Monday, October 6, 2025 6:31 PM

रिपोर्ट राहुल पटेल, अभिषेक राय

Ad

भाजपा की पहली पसंद बन सकते हैं, पीयूष कुमार राय….

गाजीपुर: मुहम्मदाबाद विधानसभा सीट से आगामी चुनावों में भाजपा टिकट के दावेदारों की सूची लंबी है, लेकिन इन नामों में सबसे प्रबल दावेदार के रूप में भाजपा नेता पीयूष राय तेजी से उभरते दिख रहे हैं।
“संघर्ष से नेतृत्व तक” मुहम्मदाबाद में पीयूष राय की बढ़ती पकड़  और भाजपा में सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहे हैं। पीयूष राय वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने ज़मीनी स्तर पर जनसंपर्क और सामाजिक सेवा के माध्यम से एक मज़बूत जनाधार तैयार किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि स्वर्गीय कृष्णानंद राय की सादगी, जनसेवा और नेतृत्व क्षमता की झलक कहीं न कहीं पीयूष राय में भी देखने को मिलती है। पारिवारिक विरासत में उन्हें सत्ता नहीं, बल्कि संघर्ष मिला। पीयूष राय भी अपने पिता स्व. कृष्णानंद राय के रास्ते पर चलते हुए उन्होंने संगठन में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पीयूष राय की निकटता और विश्वास भी उन्हें अन्य दावेदारों की तुलना में बढ़त दिला सकती है। संगठन की रणनीति, स्थानीय राजनीतिक समीकरण और जनमानस में उनकी सकारात्मक छवि को देखते हुए यह कहना अनुचित नहीं होगा कि वह भाजपा के सबसे मज़बूत और संभावित उम्मीदवारों में से एक हैं। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पीयूष राय के नाम को दरकिनार कर किसी दूसरे पर दांव नहीं लगा सकता है।

Ad2

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


Home

Shorts

Web Stories

WhatsApp