Ghazipur news: नोनहरा थाना पुलिस ने डीजे साउंड मशीन के साथ चोरों को किया गिरफ्तार

On: Monday, February 10, 2025 12:30 AM

Ad




गाजीपुर। नोनहरा थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। दोनों अभियुक्तों के पास से दो अदद डीजे साउंड मशीन पुलिस ने बरामद किया। मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह ने हरदिया ईट भट्ठा के पास से अखिलेश कुमार बिंद पुत्र रामवृक्ष बिंद निवासी गोरयां पारा थाना बिरनो को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ में एक दूसरे सहयोगी अभियुक्त योगेश कुमार बिंद पुत्र राम प्रताप बिंद को गिरफ्तार करने में भी सफलता प्राप्त की। थानाध्यक्ष   नोनहरा धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि गिरफ्तार चोरों का चालान किया गया है तथा अन्य वैधानिक कार्रवाई थाने द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार कांस्टेबल रुद्र प्रताप सिंह कांस्टेबल अंगद सिंह कॉन्स्टेबल अखिलेश कुमार बिंद शामिल रहे।

Ad2

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


Home

Shorts

Web Stories

WhatsApp