Ghazipur news: पति-पत्नी में सुलह कराई, गहमर पुलिस बनी परिवार की ताकत मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत पहल पति ने शराब छोड़ने व पत्नी से अच्छा व्यवहार करने का दिया वचन

On: Wednesday, November 5, 2025 7:54 PM



गहमर, गाजीपुर | शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत थाना गहमर पुलिस ने पारिवारिक विवाद में उलझे एक दम्पति के बीच सुलह कराते हुए परिवार को पुनः एकजुट करने में सराहनीय कार्य किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम करहिया निवासी चाँदनी सिंह पत्नी लवकुश सिंह द्वारा मिशन शक्ति केंद्र पर प्रार्थना पत्र दिया गया था। उन्होंने बताया कि उनके पति शराब पीकर आए दिन झगड़ा करते हैं और मना करने पर गाली-गलौज व मारपीट करते हैं। इस पर मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों को थाना गहमर पर आमने-सामने बैठाकर समझाया-बुझाया।

टीम ने पति को शराब के दुष्प्रभाव व पारिवारिक जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया। काफी समझाने के बाद दोनों पति-पत्नी ने आपसी सहमति से एक साथ रहने का निर्णय लिया। पति ने वचन दिया कि वह अब शराब नहीं पिएगा और पत्नी के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करेगा। इसके बाद दोनों खुशी-खुशी अपने घर लौट गए।

थाना गहमर के मिशन शक्ति केंद्र के अधिकारी/कर्मचारीगणों —
प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय,
उपनिरीक्षक राजीव कुमार पाण्डेय,
महिला कांस्टेबल नेहा पाण्डेय
की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

कार्यवाही उपरांत दम्पति ने मिशन शक्ति टीम का सहृदय धन्यवाद दिया और भविष्य में प्रेमपूर्वक जीवन यापन का वादा किया।

">

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


Home

Shorts

Web Stories

WhatsApp