Ghazipur news: बहरियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला तस्कर गिरफ्तार, 5.6 किलो गांजा बरामद, पति फरार

On: Thursday, November 6, 2025 6:14 PM

">


गाजीपुर। थाना बहरियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 05 किलो 600 ग्राम नाजायज गांजा (अनुमानित कीमत लगभग ₹1.40 लाख) के साथ एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 06 नवंबर 2025 को थानाध्यक्ष बहरियाबाद  कृष्ण प्रताप सिंह व उपनिरीक्षक मनोज कुमार मिश्र मय हमराह टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौखड़ा (वृन्दावन) निवासी संगीता यादव (उम्र 38 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्ता के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में 05 किलो 600 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि उसका पति संजय यादव गांजा लाता है और वह उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर उसे बेचने में मदद करती है।

इस संबंध में थाना बहरियाबाद पर मु0अ0सं0-195/2025, धारा 8/20 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
फिलहाल अभियुक्ता संगीता यादव को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, जबकि उसका पति संजय यादव फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्ता:
संगीता यादव पत्नी संजय यादव, उम्र करीब 38 वर्ष, निवासी चौखड़ा (वृन्दावन), थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर।

फरार अभियुक्त:
संजय यादव पुत्र स्व. कुहेश यादव, निवासी चौखड़ा (वृन्दावन), थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर।

बरामदगी:
05 किलो 600 ग्राम नाजायज गांजा (अनुमानित कीमत लगभग ₹1.40 लाख)।

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1. थानाध्यक्ष श्री कृष्ण प्रताप सिंह, थाना बहरियाबाद


2. उ0नि0 मनोज कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी हुरमुजपुर मय हमराह

Ad2

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


Home

Shorts

Web Stories

WhatsApp