रिपोर्ट सुनिल सिंह/राहुल पटेल

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील मुहम्मदाबाद इकाई ने लेखपाल संघ दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर लेखपाल संघ ने हवन पूजन तथा जिसमें जरूरतमंद 51 लोगों को कंबल, भोजन,फल का वितरण किया गये। संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी का स्वागत किया। इस अवसर पर मुहम्मदाबाद लेखपाल संघ इकाई के अध्यक्ष संतोष कुमार राय ने कहा कि लेखपाल संघ की स्थापना 14 नवंबर 1962 में हुई थी। तभी से इस दिन को प्रदेश भर के लेखपाल स्थापना दिवस के रूप में मनाते चले आ रहे हैं। कहा कि लेखपाल संघ का हाथ किसान, मजदूर, मजलूम के साथ का नारा रहा।

उन्होंने लेखपालों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए संकल्प लेने की बात कही। कहा कि संगठन लेखपालों को सुरक्षा और संरक्षण प्रदान करता है। इस अवसर पर लेखपाल संघ उपाध्यक्ष रविकांत सिंह
आशुतोष सिंह (संगठन मंत्री),नीरज कुमार
प्रवीण कुमारआयुषी मिश्रा
प्राची दुबे अखिलेख कुमार दीपक चौहान, मृत्युंजय राय, विनोद यादव सहित अन्य लेखपाल उपस्थितरहे ।









