Ghazipur news: डॉ. विकास शर्मा बने अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना के गाजीपुर जिला अध्यक्ष, गौ-सुरक्षा और राष्ट्रहित में कार्य की अपेक्षा

On: Tuesday, October 14, 2025 7:43 PM



गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना, उत्तर प्रदेश ने अपने संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करते हुए गाजीपुर जनपद में नई जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के केन्द्रीय नेतृत्व ने डॉ. विकास शर्मा को जिला अध्यक्ष (गौरक्षक), गाजीपुर के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में संगठन के राज्य मुख्यालय, लखनऊ से नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।

डॉ. शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन की ओर से निर्देश दिया गया है कि वे पूरी कर्मठता, ईमानदारी और सक्रियता के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएँ। संगठन के परमाध्यक्ष महंत आदित्य कृष्ण गिरि जी महाराज के “जय हिन्दू राष्ट्र” के संकल्प को साकार करने में सक्रिय योगदान दें। संगठन “जय श्री राम” और “जय हिन्दू राष्ट्र” के उद्घोष के साथ हिन्दू एकता, गौ-संरक्षण और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता है।

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना के जिला महामंत्री गुड्डू बिंद एवं जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने डॉ. विकास शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि डॉ. शर्मा के नेतृत्व में संगठन की गतिविधियाँ गाजीपुर जनपद में और अधिक सशक्त होंगी।

मनोज गुप्ता ने कहा कि “हिन्दू समाज की रक्षा और गौरक्षा के क्षेत्र में संगठन की विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुँचाने के लिए यह नियुक्ति एक महत्वपूर्ण कदम है।”
वहीं, गुड्डू बिंद ने कहा कि “डॉ. शर्मा का सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान रहा है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।”

नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. विकास शर्मा ने कहा कि वे संगठन के सिद्धांतों पर चलते हुए हिन्दू समाज की सेवा को अपना कर्तव्य मानते हैं। उन्होंने कहा कि गौरक्षा, धर्म रक्षा और राष्ट्र सेवा है। यही हमारे संगठन का मूल उद्देश्य है। मैं इस पद की गरिमा को बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करूँगा।

इस नियुक्ति के साथ अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने गाजीपुर जिले में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नई कार्यकारिणी घोषित की जाएगी।

Ad

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


Home

Shorts

Web Stories

WhatsApp