रिपोर्ट सुनिल कुमार


गाजीपुर। मुहम्मदाबाद उपजिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी में देव दीपावली के अवसर पर महादेवा स्थिति सोमेश्वर नाथ मंदिर परिसर में दीपक जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। असंख्य दीपों की रोशनी से पूरा सोमेश्वर नाथ मंदिर परिसर जगमगा उठा। पोखरे परित श्रद्धालुओं ने दीपक जलाकर सुख समृद्धि की कामना की। महादेवा घाट को फूलों, झालरों, दीपों से सजाया गया था। परिसर में कई जगहों पर रंगोली बनाकर दीपों से सजाया गया था। दीपों की रोशनी व हर-हर महादेव की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने भक्तिमय में माहौल का अनुभव किया। मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी डॉ.हर्षिता तिवारी ने कहा कि देव दीपावली हमारी सांस्कृतिक वैभव तथा आस्था का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्र वासियों के खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव अपने साथी पुलिस कर्मियों के साथ डटे रहे


समाजसेवी मीरा राय, ग्राम प्रधान मनीष जयसवाल






