Ghazipur news: भांवरकोल गड़ही की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर ,अवैध कब्जा हटा

On: Saturday, May 31, 2025 7:51 PM
---Advertisement---


*गाजीपुर*। मुहम्मदाबाद तहसील के जसदेवपुर गांव में गड़ही की भूमि पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया।शनिवार की दोपहर में नायब तहसीलदार भगवान पांडेय बुलडोजर के साथ जसदेवपुर गांव में जा धमके। प्रशासन का बुलडोजर पहुंचते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। नायब तहसीलदार भगवान पांडेय के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम ने गड़ही की भूमि की पहले सीमांकन किया फिर अवैध कब्जे को बुलडोजर से हटाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों और नायब तहसीलदार भगवान पांडेय के बीच कई बार तीखी बहस भी हुई। अवैध अतिक्रमण में मुन्ना यादव का कुछ हिस्सा, सुरेंद्र पांडेय का कुछ हिस्सा हटाया गया। इस कार्रवाई से मुन्ना यादव असंतुष्ट नजर आए। बता दें कि इसको लेकर अजय कुमार राय और मुन्ना यादव के बीच विवाद भी हो चुका है। क्षेत्रीय लेखपाल महेंद्र प्रताप कौशल के मुताबिक मौजा जसदेवपुर में स्थित आराजी नंबर 157 रकबा 81एअर सरकारी अभिलेख में गड़ही भूमि के नाम दर्ज है। जसदेवपुर घरजुड़ी निवासी शिकायतकर्ता अजय कुमार राय ने समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी के यहां प्रार्थना पत्र देकर गड़ही की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने और गड़ही का रूप प्रदान करने की मांग किया था। उप जिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार भगवान पांडेय राजस्व और पुलिस बल के साथ जसदेवपुर गांव पहुंचे और अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। अतिक्रमण हटाने के काम में तेजी के लिए दो बुलडोजरों का इस्तेमाल किया । नायब तहसीलदार भगवान पांडेय ने बताया कि जसदेवपुर में स्थित गड़ही की आराजी से अवैध अतिक्रमण हटाया गया है और  पुनः अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई है। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक कंगल राम, उप निरीक्षक दयाशंकर सिंह, उप निरीक्षक भगवती सिंह, उपनिरीक्षक मोरध्वज दुबे, लेखपाल राहुल कुमार, शुभम सिंह, राहुल चौधरी आदिशामिल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


Home

Shorts

Web Stories

WhatsApp