रिपोर्ट सुनिल सिंह
*गाजीपुर*। भांवरकोल पुलिस को नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि स्थानीय थाने पर बीगत 22 सितंबर को दर्ज दुष्कर्म, अपहरण व इच्छा विरुद्ध शादी के लिए भी विवश करना, पोक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अपराधी विवेक कुमार पुत्र विनोद कुमार उर्फ गुड्डू निवासी की किशुनपुरा उम्र 21 वर्ष को भांवरकोल चट्टी से सुखडेहरा की तरफ जाने वाली सड़क से आज सुबह 6:15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक दयाशंकर सिंह, कांस्टेबल शुभम यादव, हेड कांस्टेबल राघवेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई थाने द्वारा की जा रही है।
Ghazipur news: भांवरकोल नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
By Rahul Patel
On: Saturday, October 12, 2024 12:17 PM

