देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में तापमान काफी गिर गया है। मौसम विभाग ने राज्य के दो जिलों में कोहरा छाने का अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश में फिलहाल सूखी ठंड है फिलहाल बर्फबारी की संभावना नहीं है। 19 नवंबर तक अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा।

प्रदेश में लंबे समय से बरसात नहीं हुई जिसकी वजह से सूखी ठंड अब लोगों को परेशान कर रही है। मौसम पूर्वानुमान केंद्र देहरादून के अनुसार उधम सिंह नगर तथा हरिद्वार जनपद में घना कोहरा छाया रहेगा। कोहरे से वाहनों चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आगे से आ रहे वाहन घने कोहरे की वजह से दिखाई नहीं पड़ते जिससे सड़क दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में गति पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है।
