मौसम आज: उत्तराखंड में बारिश से गिरा पहाड़ी क्षेत्रों का तापमान, मैदान में बढ़ेगी ठंड

On: Monday, November 11, 2024 5:03 AM

देहरादून मौसम आज। उत्तराखंड में बीते रविवार को तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। राज्य के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हुई हल्की बारसात से पहाड़ी क्षेत्रों में काफी ठंड बढ़ गई है। वहीं मैदानी इलाकों में भी लगातार तापमान गिर रहा है। रविवार को राजधानी देहरादून में कमजोर धूप ने सर्दी का अहसास दिलाया। मौसम पूर्वानुमान विभाग ने पहले ही पहाड़ी जिलों में बरसात और तापमान गिरने का अनुमान लगाया था। मौसम पूर्वानुमान केंद्र देहरादून निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने बताया कि अधिकांश पहाड़ी जिलों में बादल छाए रहे।

Ad

पहाड़ में रविवार को हुई बरसात का असर मैदानी इलाकों में महसूस हुआ है। राजधानी देहरादून में तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में यह 16 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। हालांकि आज (11 नवंबर, 2024) को सभी जिलों में मौसम सूखा रहेगा।

Ad2

इसे भी पढ़ें: UKSSSC ने बदल डाली इन परीक्षाओं की डेट, देखें अपडेट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


Home

Shorts

Web Stories

WhatsApp