Uttarkashi News: मस्जिद विवाद मामले में गिरफ्तार तीन लोगों की रिहाई

On: Monday, November 11, 2024 1:26 PM

मस्जिद विवाद: उत्तरकाशी में बीते दिनों हिन्दू संगठनों की मस्जिद हटाने को लेकर निकली रैली में लाठीचार्ज के बाद पथराव शुरू हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 163 लागू कर दी थी। पुलिस का कहना है कि इस धारा का उलंघन करने वाले हिन्दू संगठन के तीन पदाधिकारियों के द्वारा प्रेसवार्ता बुलाई गई। पुलिस ने जितेन्द्र चौहान, सोनू नेगी और सूरज डबराल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Ad

जिला एवं सत्र न्यायालय उत्तरकाशी ने आज संगठन के इन लोगों को जमानत दे दी है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों पर लगी विभिन्न संगीन धाराओं को भी हटाया दिया है। गौरतलब है कि इस रैली में हजारों की संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे थे। हिन्दू संगठनों का कहना था कि रैली के लिए तय रुट से जाने नहीं दिया गया। इसके बाद पुलिस और जमा भीड़ के बीच काफी संघर्ष हुआ। पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया तो भीड़ ने भी पत्थरबाजी शुरू कर दी।

Ad2

दिसंबर में बुलाई गई महापंचायत

हिन्दू संगठनों ने लाठीचार्ज और मस्जिद के विरोध में 3 दिसंबर को महापंचायत की बैठक बुलाई है, वहीं मुस्लिम पक्ष ने भी प्रशासन से इसे रोकने और मस्जिद की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


Home

Shorts

Web Stories

WhatsApp