मौसम: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी को लेकर क्या बोला मौसम विभाग?

On: Friday, November 15, 2024 7:16 AM

देहरादून। उत्तराखंड में फिलहाल मोसम (Weather) सूखा है। राजधानी देहरादून में सुबह-शाम अब ठंड बढ़ती जा रही है वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में काफी ठंड हो गई है। जल्द ही प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है जिसके धुंध की समस्या भी उत्पन्न हो जाएगी।

Ad

शहर में दिन को तेज़ धूप से गर्मी का अहसास हो रहा है लेकिन शाम ढलते ही हल्की ठंड गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर रही है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में साम को ठंडी हवाएं चलने लगी। फिलहाल मोसम में कोई बदलाव नहीं आएगा। इस सप्ताह के अंत तक ओर सर्दी बढ़ने की उम्मीद है।

Ad2

आज का तापमान

राजधानी का तापमान आज अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं पहाड़ी जनपद उत्तरकाशी में आज का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा जो सुबह 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम पूर्वानुमान केंद्र देहरादून के अनुसार आज मौसम सूखा ही रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


Home

Shorts

Web Stories

WhatsApp