चंदौली

आत्मनिर्भर : भारतीय स्टेट बैंक ने 25 महिलाओं को दिया सिलाई मशीन

Chandauli news : भारतीय स्टेट बैंक की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सीएसआर के अंतर्गत मां मैत्रीयनी योगिनी संस्थान की ओर से 25 महिलाओं को मुख्यालय स्थित श्री राधा कृष्ण पैलेस में सिलाई मशीन का वितरण किया गया। इसका शुभारंभ भारतीय स्टेट बैंक वाराणसी अंचल के प्रमुख उप महाप्रबंधक धीरज कुमार ने सिलाई मशीन देकर किया।

इस दौरान धीरज कुमार ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक आर्थिक रूप से देश के विकास में सर्वाधिक योगदान दे रहा है।साथ ही सामाजिक विकास के लिए भी जो कुछ अधिकतम कर सकता है, उसके लिए निरंतर प्रयासरत है। कहा कि जिन युवती और महिलाओं सिलाई मशीन दिया जा रहा है इससे वह आर्थिक रूप से समृद्ध होकर सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ा सकती हैं। वहीं उन्होंने वित्तीय साक्षरता पर भी जोर दिया।

IMG 20240112 WA0008

उन्होंने कहा कि भारत सरकार योजना जैसे प्रधानमंत्री मुद्रा लोन सहित तमाम योजनाओं के माध्यम से बैंक से जुड़कर सहयोग लेकर आत्मनिर्भर बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है। निश्चित थी इसका लाभ आप सभी को लेना चाहिए। इस दौरान एसबीआई प्रमुख संजय कुमार चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक मुख्य शाखा चंदौली निशांत श्रीवास्तव, मां मैत्रियनी योगिनी संस्थान के सचिव यशवंत सिंह, मनोज कुमार उपस्थित रहे। संचालन भारतीय स्टेट बैंक के राजभाषा अधिकारी अभिनव विक्रम ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *