spot_img
27.5 C
New York
spot_img

UPSSC EXAM 2022 : अभिषेक यादव का हुआ चयन, पिता भी रहे है श्रम उपायुक्त…

WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

Published:

spot_img
- Advertisement -

Chandauli news : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ( यूपी एसएससी)द्वारा 2022 में लेखपाल के लिए आयोजित परीक्षा में क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी श्याम नारायण यादव के पुत्र अभिषेक कुमार यादव का चयन होने पर परिजनों सहित ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपी एसएससी) लखनऊ द्वारा 2022 में आयोजित लेखपाल चयन प्रक्रिया का परिणाम घोषित होने पर विकास खंड सकलडीहा के इब्राहिमपुर गांव निवासी व उप श्रमायुक्त इलाहाबाद से अवकाश प्राप्त श्याम नारायण यादव का पुत्र अभिषेक यादव का चयन होने पर परिजनों सहित ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है। मित्रों सहित ग्रामीणों ने अभिषेक के इस सफलता पर खुशी का इजहार किया।

बता दें कि इनके बड़े भाई डॉ विवेक कुमार जवाहर नवोदय विद्यालय ललितपुर में प्रवक्ता के पद पर तैनात है। वहीं  चचेरा भाई प्रदीप कुमार यादव पशु चिकित्सा के रूप में कार्य कर रहे हैं। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता सहित भाइयों को दिया। बताया कि कड़ी मेहनत के कारण यह सफलता हासिल हुई है।

- Advertisement -
WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

सम्बंधित ख़बरें

ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रिय