spot_img
27.5 C
New York
spot_img

Ghazipur news: सादात संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका

WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

Published:

spot_img
- Advertisement -



गाजीपुर। जिले के सादात थाना क्षेत्र के सरदरपुर में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वह सोमवार की सुबह अपने कमरे में निर्वस्त्र हालत में पाई गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर मृतका के मायके निवासी एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ा होना बताया जा रहा है। सादात थाना क्षेत्र के सदरपुर निवासी विमला देवी (40) का पति सुनील कुमार कुरुक्षेत्र हरियाणा में नौकरी करता है। वह वहां पति के साथ रहती थी। कुछ दिन पहले ही अपने ससुराल आई थी और छोटे बच्चों के साथ रहती थी। सोमवार की सुबह विमला का शव घर के कमरे में निर्वस्त्र हालत में पाया गया। उसके गले पर निशान बना है। जांच में यह पता चला कि मृतका का मायका ग्राम सहेडी थाना नंदगंज में है। नंदगंज का निवासी एक व्यक्ति मृतका के घर आया था। उसे ग्रामीणों ने देखा था। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -
WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

सम्बंधित ख़बरें

Ghazipur news: दिलदारनगर में हुए जच्चा बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में शायका हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

सेवराई। तहसील क्षेत्र के दिलदारनगर में हुए जच्चा बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा...

ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रिय