spot_img
24.6 C
New York
spot_img

BJP NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित, कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

Published:

spot_img
- Advertisement -

Chandauli news : भारतीय जनता पार्टी की बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय में हुई. इसमें राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी नायक व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जयंती मनाई गई. कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया.

इस दौरान जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था. कल्याण सिंह कार्यकर्ताओं के काफी लोकप्रिय नेता थे. राष्ट्रवाद के लिए उन्होंने पूरा जीवन समर्पित कर दिया और अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद वे एक प्रमुख हिंदू नेता के तौर पर उभरे. हालांकि इस घटना के बाद उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी दे दिया था. आज हम सभी को उनके आदर्शों पर ही चलकर भाजपा को मजबूत करने की जरूरत है. 

इस दौरान उमाशंकर सिंह, शिवराज सिंह, मनीष मिश्रा, जैनेंद्र कुमार राम, सुंदर चौहान, किरण शर्मा, राकेश मिश्रा, हृदय तिवारी, जैनेंद्र दुबे, सरजू सिंह, राकेश कन्नौजिया, कुन्दन सिंह, सतीश दुबे उपस्थित थे.

- Advertisement -
WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

सम्बंधित ख़बरें

ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रिय