spot_img
27.5 C
New York
spot_img

Chandauli news :घोषी की जनता ने भाजपा को नकारा,INDIA को जिताया

WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

Published:

spot_img
- Advertisement -

घोषी में सपा की जीत का जश्म मनाते सपा नेता…

Chandauli news : समाजवादी पार्टी जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें घोसी के हुए उपचुनाव में सुधाकर सिंह की जीत पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी।वही सपाईयों ने पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय से जुलूस निकालकर सदर तहसील के पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क पहुंचे जहां पर विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव सहित सपा कार्यकर्ताओं ने पंडित कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि घोसी की जनता ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को जिताकर प्रदेश नहीं देश को संदेश देने का काम किया है। भाजपा सरकार के मंत्री और जिला प्रशासन के लोग इंडिया गठबंधन को हराने का प्रयास किया, लेकिन वहां की जनता ने प्रत्याशी सुधाकर सिंह को जीतकर यह संदेश दिया है कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है। कहा कि घोसी की जनता ने समाजवादी पार्टी व इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को जीतकर भाजपा और जिला प्रशासन को पूरी तरह से नकार दिया है।

घोषी की जनता ने पुलिस के बल पर कोई भी चुनाव नहीं जीता जा सकता है जिस प्रकार से इंडिया गठबंधन और सपा पर भरोसा किया है।उसे पर घोसी की जनता बधाई की पात्र है। हम सभी जनता के भरोसे पर खरा करने का काम करेंगे। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर, मुसाफिर सिंह चौहान, चंद्रभानु यादव, अरविंद पासवान चंद्रशेखर यादव, योगेंद्र यादव चकरू, अशोक त्रिपाठी, सुदामा यादव, दिलीप पासवान, जगमेंदर यादव, रामजन्म यादव, संजय सोनकर, सुभाष यादव, राजा खान, इंद्रजीत शर्मा, केदार यादव आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -
WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

सम्बंधित ख़बरें

ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रिय