spot_img
27.5 C
New York
spot_img

chandauli news : चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न, परमहंस यादव बने निर्विरोध अध्यक्ष

WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

Published:

spot_img
- Advertisement -

Chandauli : शिकारगंज में स्थित चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज के सभागार में चौधरी चरण सिंह लोक कल्याण समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने बैठक कर चुनाव किया. संस्था के प्रबंध अध्यक्ष उप प्रबंधक उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष मंत्री सहित इत्यादि कार्यकारिणी के सदस्यों के पद पर चुनाव किया गया.

इसमें चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में राधे सिंह पूर्व प्रधानाचार्य तथा रामचंद्र सोनकर अवकाश प्राप्त व अनिल कुमार सिंह वर्तमान प्रधानाचार्य मौजूद रहे। जिनकी निगरानी व सहयोग से चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें सदस्यों के सर्वसम्मति से परमहंस यादव को संस्था के प्रबंधक पद पर चयन किया गया। 

अध्यक्ष पद पर अमरनाथ यादव, उप प्रबंधक आजाद सिंह, उपाध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद, कोषाध्यक्ष  कन्हैया प्रसाद शर्मा, मंत्री पद मंगला प्रसाद सिंह को सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस दौरान सारे सदस्यों ने चयनित पदाधिकारी को माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी।नवागत पदाधिकारियों की 3 साल तक की कार्य अवधि रहेगी।

इस दौरान नवागत संस्था के प्रबंधक परमहंस यादव ने कहा कि सभी सदस्यों ने मेरे ऊपर जो विश्वास जताकर हमें संस्था के प्रबंधक पद पर चयन किया है। इसके लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद व बधाई देना चाहता हूं तथा विद्यालय के संपूर्ण विकास की जिम्मेदारी हमारी होगी। विद्यालय के विकास के लिए क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि से सहयोग व धनराशि का मांग करेंगे। 

इस दौरान उपस्थित उदयनाथ सिंह, जग्गू यादव, राम प्रसाद सिंह, अमरनाथ, बाड़ू यादव, अवधेश सिंह, बैजनाथ सिंह, रामचंद्र सिंह, गुरदेव सिंह, विनोद यादव,रामचरण सहित इत्यादि उपस्थित रहे

- Advertisement -
WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

सम्बंधित ख़बरें

ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रिय