5.5 C
New York

गोवर्धन पूजा के दौरान बोले सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका, श्रीकृष्ण कर्मयोगी – युवाओं को बताई कलम की ताकत हाथों में

WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

Published:

- Advertisement -

Chandauli news :  चन्दौली क्षेत्र के बसारिकपुर पोखरे पर मंगलवार को गोवर्धन पूजा परम्परागत तरीके से धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान गोवर्धन पूजा यज्ञ महोत्सव समिति की ओर से नारायण महायज्ञ, संत सम्मेलन के अलावा गोवर्धन यज्ञ व गोष्ठी का आयोजन किया गया। सिद्धनाथ काशीदास बाबा की निगरानी में गोवर्धन पूजा पूरे विधि-विधान से सम्पन्न कराई गई। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने श्रीकृष्ण की लीलाओं और उपदेशों पर विस्तृत प्रकाश डाला। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के नेगुरा गांव स्थित मैनी कुटी से श्रीकृष्ण की मनोरम झांकी निकाली गई, जो क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बसारिकपुर पोखरे पर पहुंचकर पूजनोत्सव कार्यक्रम में शामिल हो गयी। 

श्री कृष्ण कर्म योगी – प्रभु नारायण यादव

इस मौके पर सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि गोवर्धन पूजा मानव के लिए मंगलकारी व कल्याणकारी है। यह भगवान कृष्ण की लीलाओं का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंश है, जिसे लोग इस पावन दिन को पूजनोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाते हैं। कहा कि हम सभी को अपनी परम्पराओं व सभ्याओं से जुड़े रहना चाहिए। यह हमारे गौरवशाली इतिहास को बताता है। भगवान श्रीकृष्ण कर्मयोगी थे और उन्होंने कर्म प्रधान बताया। गीता में उनके मुख से निकली वाणी का सम्पूर्ण संग्रह है। इसका मनन करने से मानव को सही राह प्रशस्त होगा। 

समाज को कलम पकड़ने की जरूरत – मनोज काका 

सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमेशा समाज के हित के लिए उपदेश देने का काम किया। वे हमेशा बुराइयों को दूर करने के लिए संघर्ष किए। इसके तहत बड़े-बड़े दुष्टों का संघार किया और समाज को दिशा देने का काम किया। यदुवंशी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि पहले यह समाज पिछले पायदान पर था लेकिन मेहनत और परिश्रम के बदौलत समाज के अग्रणी दिशा में है. भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कहा है कि विद्या से बड़ी ताकत कोई नहीं है. हमारे समाज को इसे समझने की जरूरत है, उन्होंने गोवर्धन पूजा के मंच से समाज के लोगों से अपील की है कि पूजा पाठ से ज्यादा जरूरी है, की घर से निकलने वाले नौजवानों के हाथों में कलम हो. ताकि हम शिक्षित समाज का निर्माण कर सकें.

इसके पूर्व सिद्धनाथ काशी दास बाबा के नेतृत्व में नेगुरा स्थित मैनी कुटी से भगवान श्रीकृष्ण की झांकी निकाली गई। साथ ही काशी दास बाबा ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ गोवर्धन पूजा को सम्पन्न कराया। इसके बाद लोकगीत गायक श्रीराम यादव व मंगल कवि, मोहन यादव के रूप में ने अपनी गायकी के जरिए भगवान श्रीकृष्ण की जीवनी पर रौशनी डाली।

इस अवसर पर हरिद्वार यादव, चंद्रमा यादव, भजनानंद, हरिदास यादव, छोटे लाल यादव ,गंगा यादव संजय सोनकर, जवाहरलाल यादव, चाकख यादव,अमित यादव, कुलदीप यादव,विकास यादव, शंकर यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन राम अवतार ने किया। 

- Advertisement -
WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

सम्बंधित ख़बरें

Chandauli News : DM-SP ने ली सड़क सुरक्षा संभागीय बैठक, दुर्घटना रोकने को बना डिस्ट्रिक्ट सेफ्टी प्लान, पढ़िए पूरी खबर…

Chandauli news :  कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी निखिल फुंडे एवं पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के निर्देशन में सड़क सुरक्षा से संबंधित संभागीय समिति...

ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रिय