spot_img
16.2 C
New York
spot_img
spot_img

Chandauli news : पूर्व प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू जयंती पर किए गए याद, विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

Published:

spot_img
- Advertisement -

Chandauli news : जिला मुख्यालय स्थित चंद्रा त्रिपाठी भवन में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई. इस दौरान लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद उनके विचारों को आगे बढाने का संकल्प लिया. साथ ही गोष्ठी आयोजित करके पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन और संघर्षो पर चर्चा किया.

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शशि नाथ उपाध्याय ने कहा कि पंडित जवाहलाल नेहरू ने देश की आजादी दिलाने से लेकर मजबूत लोकतंत्र स्थापित किया. आजादी के बाद देश को भविष्य में दूर तक देख सकने वाली पंचवर्षीय योजना लागू की. उन्होंने देश में आईआईटी, एम्स, भाखड़ा नांगल बांध, सैकड़ों शैक्षणिक संस्थाएं, इसरो, वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र, औद्योगिक संस्थाओं व परियोजनाओं के जनक बनें. उन्होंने उन्नत कृषि और बड़े उद्योग कार्यक्रमों के माध्यम से भूख, बेकारी और बीमारी पर विजय प्राप्त कर आधुनिक भारत की मजबूत बुनियाद रखी। पूर्व प्रधानमंत्री राष्ट्र निर्माता, दुनिया के नक्शे पर भारत की विदेश नीति को स्थापित कर नवस्वतंत्र राष्ट्रों के सर्वमान्य प्रिय नेता थे।

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि पंडित नेहरू लोकतांत्रिक आदर्शों, विचारों और प्रयासों ने स्वतंत्रता, बराबरी, न्याय और प्रगति की राह बनायी। उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलकर भारत और मजबूत हुआ है। हालांकि, पिछले 10 सालों में गैर कांग्रेसी सरकार में देश में भय, भूख और भ्रष्टाचार का ग्राफ तेजी से ऊपर गया है.लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करने का प्रयास किया गया। इस दौरान मधु राय, डॉ. रामअधार जोसफ, गंगा प्रसाद, प्रदीप मिश्रा, राममूरत गुप्ता, सत्येंद्र उपाध्याय, इंद्रजीत मिश्रा, संजय मिश्रा, मिठाई राम मौजूद रहे।

- Advertisement -
WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

सम्बंधित ख़बरें

ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रिय