spot_img
22 C
New York
spot_img

Ghazipur News: विधायक ने गोली से हमले में मृत शिवमूरत राजभर के घर पहुंच कर शोक संवेदना किया व्यक्त

WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

Published:

spot_img
- Advertisement -


गाजीपुर। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में मरदह ब्लाक के बसपुर गांव जाकर गोली से हमले में मृत शिवमूरत राजभर के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया और पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग किया। इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल जंगीपुर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने जनपद में आये दिन हो रही हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि‌ जनपद की कानून व्यवस्था लगातार खराब हो रही है। आमजन के जान माल की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। इस सरकार में अन्याय और अत्याचार का चारों तरफ़ बोलबाला है। चारों तरफ अराजकता फैली हुई है।अपराधी बेलगाम है। अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर हैं।सत्ता संरक्षित अपराधी खुलेआम नग्न तांडव कर रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे तमाशबीन बनी हुई है।इस राज में इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि सुबह का घर से निकला आदमी शाम तक घर सुरक्षित पहुंचेगा कि नहीं।यूपी में कानून व्यवस्था तार तार हो गई है। थाने और तहसील भाजपा कार्यालय के रूप में तब्दील हो गया है। इसके बाद भी योगी जी प्रदेश की कानून व्यवस्था अच्छी बताकर खुद अपनी पीठ ठोंक रहे हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति के आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव , रविन्द्र प्रताप यादव,सदानंद यादव,एम एच खान,गौतम यादव, शशिकांत आदि शामिल थे।

- Advertisement -
WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

सम्बंधित ख़बरें

Ghazipur news: दिलदारनगर में हुए जच्चा बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में शायका हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

सेवराई। तहसील क्षेत्र के दिलदारनगर में हुए जच्चा बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा...

ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रिय