spot_img
27.5 C
New York
spot_img

Ghazipur news: भाजपाइयों ने फूंका सांसद का पुतला

WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

Published:

spot_img
- Advertisement -



गाजीपुर। तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा सदन में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अपमान को लेकर गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला जलाया गया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका के पुर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल तथा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया। इस मामले में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसान हितों के लिए आजीवन संघर्षरत उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी का अपमान देश कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके लिए सांसद को माफी मांगनी होगी।
पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने कहा कि सत्ता से दूरी विपक्ष सहन नहीं कर पा रहा है और संवैधानिक पद पर बैठे लोगों के प्रति असम्मान का कृत्य कर रही है। जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या का नित्य बेबुनियाद आरोप लगाने वाला विपक्ष लगातार लोकतंत्र के प्रति अशोभनीय और असम्मान का कृत्य कर रहा है। यह देश की जनता भली-भांति देख रही है। इस अवसर पर लाल जी गुप्ता, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, सोनू गुप्ता, काशीनाथ तिवारी, अजय कुशवाहा, प्रवीण दूबे, शिवम् त्रिपाठी, अभिषेक संजय, अनूप सिंह आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -
WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

सम्बंधित ख़बरें

Ghazipur news: दिलदारनगर में हुए जच्चा बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में शायका हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

सेवराई। तहसील क्षेत्र के दिलदारनगर में हुए जच्चा बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा...

ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रिय