spot_img
24.6 C
New York
spot_img

Ghazipur news: अनुष्का हास्पिटल पर सीएमओ ने दिया जांच के निर्देश, पीड़ित महिला की न्याय की जगी उम्मीद

WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

Published:

spot_img
- Advertisement -






गाजीपुर। एक निजी अस्पताल की लापरवाही के चलते एक महिला के आंखों की रोशनी चली गई। इसके बाद महिला को आनन-फानन में वाराणसी लाया गया। पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ डाॅक्टरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।




यह है पूरा मामला –


दरअसल शादियाबाद क्षेत्र अंतर्गत अनुष्का हॉस्पिटल में आजमगढ़ की रहने वाली एक महिला अपनी आंख के इलाज के लिये पहुंची थी।
अस्पताल मे डाक्टरों ने इलाज के नाम पर महिला की आंख का आपरेशन किया, लेकिन इसमें गड़बड़ी होने के कारण आपरेशन के कुछ देर बाद ही महिला की हालत बिगड़़ने लगी। यह सारी बात आपबीती पीड़ित महिला ने खुद बया किया।


अस्पताल में डाॅक्टरो पर पीड़ित महिला ने लगाई गंभीर आरोप-


अनुष्का आंख अस्पताल पर पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाई है।महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि आंख के ऑपरेशन मे बड़ी लापरवाही की गयी। महिला ने बताई कि आंख के आपरेशन के कुछ देर बाद ही आंख की रोशनी चली गयी।




पीड़ित महिला की न्याय की जगी उम्मीद –


सीएमओ के जांच के निर्देश के बाद पीड़ित महिला की न्याय की उम्मीद जग गई है। सीएमओ डॉ देश दीपक पाल ने बताया कि अनुष्का आंख अस्पताल रजिस्टर्ड है लेकिन जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।



शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं-


गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग के शिकायत के बावजूद अभी तक कोई नतीजा नही निकला। जबकि स्वास्थ्य विभाग के अफसर अभी फिलहाल जांच का दावा करते नजर आ रहे हैं।


वर्जन –


मामला संज्ञान में आया है,यह हास्पिटल हमारे यहां रजिस्टर्ड है। जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी – डाॅ. देश दीपक पाल, सीएमओ गाजीपुर

- Advertisement -
WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

सम्बंधित ख़बरें

Ghazipur news: दिलदारनगर में हुए जच्चा बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में शायका हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

सेवराई। तहसील क्षेत्र के दिलदारनगर में हुए जच्चा बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा...

ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रिय