spot_img
22 C
New York
spot_img

स्थानांतरण के उपरांत नम आखों से थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव की हुई विदाई,जनता की उमडी़ भीड़

WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

Published:

spot_img
- Advertisement -

राजगढ़:- गुरूवार की रात पुलिस अधीक्षक के द्वारा अचानक तमाम थाना के प्रभारी के स्थानांतरण लिस्ट जारी करते ही राजगढ़ मे शोक की लहर दौड़ पडी़ क्योकि उस लिस्ट मे थानाध्यक्ष राजगढ़ राणा प्रताप यादव का भी नाम मिला। पिछले 10 महीनों से इन्होने तन मन धन से राजगढ़ की सेवा की। ऐसा कोई इंसान खोजने पर भी शायद नही मिलेगा जो इनके कार्यो से नाखुश मिलें। काफी लोगो ने जब सुबह मोबाइल खोला तो तबादला लिस्ट देखकर सबके होश उड़ गये। सुबह से ही थाना पर जनता की होड़ लगने लगी। सभी लोग नम आखों से उपहार लेकर विदाई करने पहुचते रहे।

मानवाधिकार परिषद् इकाई राजगढ़ की टीम भी दोपहर मे पहुची। सभी पदाधिकारियों के मन ग्लानि से भरे हुए थे। थानाध्यक्ष ने भी नम आखों से उनका स्वागत किया। एक दुसरे के साथ इनलोग का अच्छा संबंध बन गया था। हर सुख दुख मे ये लोग एक दुसरे के साथ रहते थे। ब्लाक अध्यक्ष आदर्श दुबे ने बताया कि थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव जी के साथ एक अटूट संबंध जुड़ गया है जो तमाम स्थानांतरण करने से भी नही टुटेगा,इन्होने हमारी टीम का बखूबी साथ दिया,सम्मान दिया जो कभी भूली नही जा सकती।उन्होने बताया कि खबर पढ़कर दुख तो बहुत हुआ लेकिन सरकारी नौकरी मे ये तो लगा रहता है लेकिन जो संबंध एक बार बन जाता है वो खत्म नही होता,कुछ ऐसा ही संबंध हमारे और राणा प्रताप यादव जी मे है।

विदाई समारोह मे संगीत का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उसी बीच नये थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह पटेल जी का भी आगमन हो गया। उनका भी स्वागत अभिनंदन किया गया। थाना पर आए सभी लोगो को जलपान भी कराया गया फिर आखिरी दौर मे दुख की घडी़ प्रारम्भ हुई। राणा प्रताप यादव जी ने अपने आशीर्वचन प्रदान किए,उन्होने कहा कि राजगढ़ के जनता का साथ हमे बखुबी मिला,इनके साथ के बिना हम कोई भी कार्य नही कर सकते। अगर हमने किसी से ऊंची आवाज मे बात की हो तो हमे क्षमा करिएगा,अगर आप सबको कोई भी जरूरत पडे़गी तो आप लोग हमे तुरंत फोन करिएगा,इसी के साथ उन्होने अपनी वाणी को विराम दिया।

इसके उपरांत उनका माल्यार्पण का दौर शुरु हुआ। तमाम पत्रकार,कई पार्टी के नेता व जनता मौजूद रहे। सभी ने माल्यार्पण कर उपहार भेट किया,उपरांत यादों को सजो के रखने के लिए फोटोग्राफी भी की गयी। फिर नयी नवेली गाडी़ को फूलो से सजाया गया और राजगढ़ के शान राणा प्रताप यादव जी गाडी़ मे बैठे और धीरे धीरे नम आखों से राजगढ़ क्षेत्र से विदा लिए। तालियों के साथ उनकी विदाई की गयी। इनका स्थानांतरण जिले के थाना कोतवाली देहात मे किया गया है।

- Advertisement -
WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

सम्बंधित ख़बरें

Ghazipur news: दिलदारनगर में हुए जच्चा बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में शायका हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

सेवराई। तहसील क्षेत्र के दिलदारनगर में हुए जच्चा बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा...

ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रिय