Ghazipur news: भांवरकोल थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने क्षेत्र में किया पैदल गश्त


भांवरकोल (गाजीपुर )।कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भांवरकोल थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के विभिन्न स्थानो पर पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
थानाध्यक्ष ने हाईवे पर मौजूद दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों से बातचीत कर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही।
गश्त के दौरान थानाध्यक्ष के साथ कांस्टेबल राहुल यादव, धर्मेंद्र, लाला समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने जगह-जगह रुककर स्थिति का जायजा लिया और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए नियमित गश्त जारी रहेगी, ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके और लोगों में सुरक्षा का विश्वास बना रहे।
















