करंडा। अपनी मांगों को लेकर मनरेगा महिला मेटों ने कार्य कराने में असमर्थता जताई है। सोमवार को उन्होंने एडीओ एजी अशोक कुमार सिंह को पत्रक सौंपकर बताया कि 18 नवंबर से लखनऊ के ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। महिला मेटों की मांग है कि 20 मजदूरों की अनिवार्यता समाप्त कर मासिक मानदेय लागू किया जाए। धरना समाप्त होने तक वे मनरेगा कार्य नहीं कराएंगी। एडीओ एजी ने बताया कि पत्रक उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है।
इस मौके पर रीना, इंद्रावती देवी, किरन देवी, लालमुनि, सरोज देवी ऊषा गौतम, सुनीता देवी आदि उपस्थित रही।


