रिपोर्ट राहुल पटेल
भांवरकोल (गाजीपुर)। भांवरकोल थाना क्षेत्र के कुण्डेसर ग्राम सभा स्थित कृषि भवन परिसर में कार्तिक पूर्णिमा 24/25 के अवसर पर कई वर्षों से आयोजित होने वाला दो दिवसीय पारंपरिक ददरी मेला इस बार भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। मेले में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है।
भांवरकोल थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने स्पष्ट संदेश दिया है कि मेले में शांति व्यवस्था बिगाड़ने, हुड़दंग करने या किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि मेले में शांतिपूर्ण ढंग से शामिल हों, आपसी सौहार्द बनाए रखें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। मेले में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
थानाध्यक्ष का साफ संदेश—मेले में शांति बनाए रखें, हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।

