डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग ट्रस्टी पद से अजय कुमार श्रीवास्तव ने दिया इस्तीफा, संस्थान ने जारी की सार्वजनिक सूचना
Chandauli news : डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल(Daddy’s International School) से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। श्री राम अनुज लाल श्रीवास्तव एवं श्री बंशीधर तिवारी शिक्षण संस्थान (डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल), बिशुनपुरा, कांटा के मैनेजिंग ट्रस्टी पद से अजय कुमार श्रीवास्तव ने स्वेच्छा से त्यागपत्र दे दिया है। संस्थान की ओर से 21 नवंबर 2026 को जारी सार्वजनिक सूचना में इसकी जानकारी दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय कुमार श्रीवास्तव, पुत्र स्वर्गीय/श्री राम अनुज लाल श्रीवास्तव ने 21 नवंबर 2026 को संस्थान के मैनेजिंग ट्रस्टी पद के साथ-साथ अपनी सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।

संस्थान के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. विनय प्रकाश तिवारी(Dr Vinay Prakash Tiwari) की ओर से जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि उक्त तिथि से अजय कुमार श्रीवास्तव का संस्थान के संचालन, प्रशासन एवं प्रबंधन से कोई संबंध नहीं रहेगा।
सूचना में यह भी उल्लेख किया गया है कि त्यागपत्र में किए गए उल्लेख के अनुसार, भविष्य में अजय कुमार श्रीवास्तव अथवा उनके विधिक उत्तराधिकारी उनके पूर्व पद एवं सदस्यता के आधार पर संस्थान पर किसी प्रकार का दावा प्रस्तुत नहीं करेंगे।
इस संबंध में संस्थान की ओर से हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सार्वजनिक सूचना जारी कर आमजन को अवगत कराया गया है।

