चंदौली

Chandauli News : शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 फरवरी से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन

धानापुर क्षेत्र के शिवदासीपुर(Shivdasipur) गांव में आज 18 फरवरी से आस्था, भक्ति और आध्यात्म का विराट आयोजन शुरू हो चुका है।

धानापुर क्षेत्र के शिवदासीपुर(Shivdasipur) गांव में आज 18 फरवरी से आस्था, भक्ति और आध्यात्म का विराट आयोजन शुरू हो चुका है।
मां काली मंदिर, शिवदासीपुर(Kali Mandir Shivdasipur) परिसर में भव्य मानस सम्मेलन(Manasd Sammelan) का शुभारंभ हुआ है, जो 26 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा।

सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक रामायण का पावन पाठ होगा, वहीं शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक कथा का दिव्य प्रवाह बहेगा। श्रद्धालु गया पीठाधीश्वर युवराज स्वामी के मुखारविंद से कथा का रसपान करेंगे। उनके ओजस्वी वचनों से पूरा वातावरण राममय हो उठेगा।

यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गांव की एकजुटता, संस्कृति और सनातन परंपरा का जीवंत उदाहरण है। मां काली मंदिर प्रांगण में हर दिन भक्ति की गूंज सुनाई देगी—शंखनाद, चौपाइयों का पाठ और जयकारों से शिवदासीपुर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहेगा।

  • आयोजक समिति ने आस-पास के सभी ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करें और पुण्य के भागी बनें। आयोजक समिति में मुख्य रूप से अजय तिवारी, रोहित तिवारी, सुनील मिश्रा ‘सोनू प्रधान’, सत्येंद्र त्रिपाठी, विकास मिश्रा,अविनाश,देवेश मिश्रा, ,प्रवीण मिश्रा, दीपक मिश्रा,रजनीकांत मिश्रा,पवन मिश्रा, केशनाथ प्रजापति सहित समस्त ग्रामवासी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button