spot_img

Ghazipur news: भांवरकोल कबीरपुर कलां का लाल बना SDM, विनय उपाध्याय की सफलता पर सम्मान समारोह

Published:

spot_img


गाजीपुर। ग्राम कबीरपुर कलां (कुंडेसर) निवासी विनय कुमार उपाध्याय ने यूपीपीएससी परीक्षा में 14वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
इसी क्रम में आज ब्राह्मण जनसेवा मंच के सदस्यगण उनके गाजीपुर स्थित आवास पर पहुंचे और भावी एसडीएम विनय कुमार उपाध्याय को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मंच के संस्थापक/संयोजक एवं शासकीय अधिवक्ता एससी/एसटी श्री प्रदीप चतुर्वेदी तथा संरक्षक जयनारायण उपाध्याय ने उन्हें बुके एवं भगवान श्री परशुराम जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
साथ ही उनके पिता श्री अरविंद कुमार उपाध्याय को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस अवसर पर श्री राजू उपाध्याय, श्री शिवम उपाध्याय, श्री संतोष पांडेय, श्री शीर्षदीप शर्मा, श्री दीपक उपाध्याय सहित अन्य सदस्यों ने भी उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विनय कुमार उपाध्याय की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़