spot_img

Ghazipur news: मुहम्मदाबाद ए.के. इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: कक्षा 10 में 100% सफलता, छात्रों ने रचा इतिहास

Published:

spot_img


मोहम्मदाबाद (गाज़ीपुर) स्थित ए.के. इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का कुल परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
इस वर्ष के टॉपर्स में अफ्शा खातून ने 91% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनके बाद मत्लेनूर (90.2%), क़ायनात (89.8%), सबीहा नाज़ (88.6%), सत्यम केशरी (88%), मरियम सिद्दीकी (87.4%), गजेंद्र (86.8%) तथा सबा परवीन (85.4%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


विशेष रूप से 30 से अधिक विद्यार्थियों ने 80% से ऊपर अंक प्राप्त किए, जबकि 10 से अधिक छात्रों ने विभिन्न विषयों में 95% से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के ओनर नेहाल अहमद खान एवं निदेशिका कहकशा बेगम ने सभी सफल विद्यार्थियों को अंगवस्त्र, ट्रॉफी और मिठाई देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी मेहनत और लगन की सराहना की।
इस मौके पर अभिभावक भी बेहद खुश नजर आए और उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों की कड़ी मेहनत एवं मार्गदर्शन की प्रशंसा की। विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय अपने समर्पित शिक्षकों और मेहनती विद्यार्थियों को दिया।
यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़