Bhanwarkol Ghazipur । जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के जसदेवपुर(Jasdevpur) में देसी शराब के ठेके के पास गोली चलने से दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान सुखडेहरा (Sukhadehra)निवासी राघवेश सिंह यादव (35) और पंकज सिंह यादव (25) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल गाजीपुर(District Hospital ghazipur) भेजने की कार्रवाई की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे। रास्ते में राय परिवार के दो युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद सुखडेहरा में हुआ, जहां मारपीट के दौरान सिर में चोट लगने की बात भी सामने आई। इसके बाद घायल पक्ष थाने में शिकायत देने जा रहा था।आरोप है कि इसी विवाद को लेकर सर्वेश राय उर्फ सिट्टू और आशुतोष राय उर्फ बिट्टू, दोनों पुत्र सर्वेश्वर नाथ राय, ने गोली चला दी।
हालांकि, घटना के पूरे क्रम और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
घायल राघवेश सिंह यादव को पैर और कान में गोली लगने की जानकारी सामने आई है, जबकि पंकज सिंह यादव के दाहिने तरफ सीने के पास गोली लगने की बात बताई गई है।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही भांवरकोल(Bhanwarkol) थाना प्रभारी राजीव कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल गोलीबारी के पीछे के कारणों, आरोपियों की स्थिति और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
