भांवरकोल(गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित जसदेवपुर मोड़ के पास मंगलवार की रात्रि 12 बजे के करीब एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। डायल 112 पर मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव शिनाख्त में जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक युवक के शरीर पर केवल अंडर गारमेंट्स ही मौजूद थे वही एक दो जगह खरोच के निशान भी दिखाई पड़ रहे थे ।जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था और पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है ।प्रभारी थाना इंचार्ज मोरध्वज दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में शवगृह भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए आवश्यक लिखा पढ़ी की जा रही है।अभी तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है मालूमात इकट्ठा की जा रही है
खबर लिखे जाने तक शव का पहचान नहीं हो पाई थी


