
गाजीपुर। रामपुर माझा थाना परिसर में थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान डीआईजी महोदय द्वारा जारी आदेश-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया तथा उनके अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया।
थानाध्यक्ष ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जनता से बेहतर व्यवहार तथा ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।



