भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव के पास हाईवे के नीचे युवक की कनपटी पर पिस्टल सटाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के कोशिकापुर निवासी मोहन सिंह यादव ने तहरीर देकर बताया कि वह 7 जुलाई की दोपहर करीब 12:50 बजे बक्सर (बिहार) से अपने गांव लौट रहा था। आरोप है कि पखनपुरा हाईवे के नीचे पहले से मौजूद इंद्रजीत यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी और उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने इंद्रजीत यादव के अलावा निलेश यादव, अनिल यादव उर्फ भगवान तथा अनिस यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Ghazipur news: भांवरकोल पिस्टल सटाकर युवक से मारपीट, चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पक्षी गैंग, 1303 का नाम आया सामने
