सेवराई (गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव से लापता 15 वर्षीय किशोर मु. सैफ सकुशल घर लौट आया। थाना गहमर पुलिस ने आवश्यक पूछताछ एवं वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुत्र के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस के अनुसार, बारा गांव निवासी मु. समीमुद्दीन खां ने अपने 15 वर्षीय पुत्र मु. सैफ के लापता होने की शिकायत पर थाना गहमर में मुकदमा अपराध संख्या 127/2026, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस किशोर की तलाश में जुटी हुई थी।
गुरुवार को मु. समीमुद्दीन खां अपने पुत्र के साथ थाना गहमर पहुंचे और लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका पुत्र 4 जुलाई को बिना किसी को बताए दिल्ली चला गया था। उन्होंने यह भी बताया कि पुत्र की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी। अब वह सकुशल वापस घर लौट आया है।
थाना गहमर पुलिस ने किशोर को थाने पर लाकर नियमानुसार पूछताछ और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव, चौकी प्रभारी कामाख्या द्वारा की जा रही है। सुरक्षित वापसी पर परिजनों ने गहमर पुलिस के प्रयासों पर संतोष जताया।
Ghazipur news: गुमशुदा 15 वर्षीय किशोर सकुशल घर लौटा, गहमर पुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द
