spot_img

Ghazipur news: गहमर पुलिस की कार्रवाई: 78 पाउच देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Published:

spot_img


गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 78 पाउच देशी शराब के साथ बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
चौकी प्रभारी बारा उपनिरीक्षक इन्दु कुमार तिवारी ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ मुखबिर की सूचना पर कर्मनाशा पुलिया के पास कार्रवाई करते हुए छठू कुमार भारती (28) निवासी खिलाफतपुर, थाना मुफस्सिल चौसा, जनपद बक्सर, बिहार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 45 पाउच ब्लू लाईम ब्रांड देशी शराब तथा मोटरसाइकिल संख्या BR 44 S 6839 बरामद हुई।
इसी क्रम में पुलिस टीम ने कर्मनाशा नदी पर स्थित पुल के पास से चन्द्र मोहन (27) निवासी खिलाफतपुर, थाना मुफस्सिल चौसा, बक्सर, बिहार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 33 पाउच ब्लू लाईम ब्रांड देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में थाना गहमर में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। छठू कुमार के विरुद्ध मु0अ0सं0 173/2026 तथा चन्द्र मोहन के विरुद्ध मु0अ0सं0 174/2026 दर्ज किया गया है।
बरामदगी: 78 पाउच देशी शराब और एक मोटरसाइकिल।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक इन्दु कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी बारा, थाना गहमर तथा हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़