School Closed चंदौली में 26 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद, BSA ने जारी किया आदेश

Published:

चंदौली। जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने 26 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों को बंद(School closed news) रखने का आदेश जारी किया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से 25 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार, 26 सितंबर को जनपद चंदौली के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, आईसीएसई, सीबीएसई तथा अन्य बोर्ड के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय बंद रहेंगे।

शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल आना होगा

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय बंद रहने के बावजूद सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। उन्हें डीबीटी, ऑपार आईडी, यू-डायस सहित अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करना होगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों/प्रभारी प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

बारिश को देखते हुए लिया गया फैसला

जिले में बारिश की स्थिति और मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश के क्रम में यह निर्णय लिया गया है। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है।

महत्वपूर्ण: यह अवकाश 26 सितंबर 2026 के लिए है और आदेश कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों से संबंधित है।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़