जमानियां। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ला पुलिस टीम के साथ अभईपुर तिराहा माइनर नहर के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 329/2026 में वांछित आरोपी वंश नारायण सहगल उर्फ विनीत कुमार (26) पुत्र लालबहादुर निवासी बरेसर, थाना जमानियां को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ जमानियां थाने में मुकदमा अपराध संख्या 329/2026 के तहत धारा 69/351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

