गाजीपुर। भुड़कुड़ा थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को कुड़िला मोड़ हाईवे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को पकड़ा गया। चारों के खिलाफ भुड़कुड़ा थाने में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी नीरज राजभर (28), बहरियाबाद थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी रोहित राजभर (22), सादात थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर सात निवासी सोनू उर्फ धर्मेंद्र राजभर (20) और भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के डिहवा निवासी अनुज राजभर (19) शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भुड़कुड़ा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 245/26 के तहत बीएनएस की धारा 70(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5जी/6 में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक मदन लाल पटेल और हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।

