चंदौली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर शुभम गुप्ता को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा, काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।

इस जिम्मेदारी के मिलने के बाद शुभम गुप्ता को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने इस मनोनयन पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
शुभम गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की नीतियों और विचारधारा के अनुरूप कार्य करने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।
उनके मनोनयन को क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

