रिपोर्ट – गोविंद कुमार प्रजापति
करंडा। मौनी बाबा धाम पर लगने वाले पांच दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि मेले में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। गंगा घाट पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।


