चंदौली में स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का भव्य आगमन, हरिओम हॉस्पिटल के नए भवन का किया उद्घाटन; हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Published:

Chandauli news । जनपद मुख्यालय पर सोमवार, 23 नवंबर को आध्यात्मिक आस्था, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। परम पूज्य परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद (Swami Adgadanand Ji Maharaj) महाराज के आगमन से पूरा चंदौली भक्तिमय हो उठा। स्वामी जी निजी हेलीकॉप्टर से चंदौली पहुंचे, जहां उन्होंने नरसिंहपुर स्थित हरिओम हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर(Hariom Hospital and Diagnostic centre)के नए भवन का विधि-विधान के साथ उद्घाटन किया।

हेलीकॉप्टर से पहुंचे स्वामी जी, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

स्वामी अड़गड़ानंद महाराज(Swami Adgadanand Ji Maharaj) के आगमन को लेकर सुबह से ही अस्पताल परिसर में श्रद्धालुओं और भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। जैसे ही महाराज का आगमन हुआ, पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। महाराज जी की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्सुक दिखाई दिए।

नए भवन के शुभारंभ के साथ मानव सेवा का संकल्प

हरिओम हॉस्पिटल के नए भवन का उद्घाटन स्वामी अड़गड़ानंद महाराज ने किया। इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक डॉ. विवेक सिंह(Dr Vivek Singh), चेयरमैन वैभव सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता राय सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, संस्थान का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी गई।

हजारों श्रद्धालुओं के बीच हुआ सत्संग

उद्घाटन समारोह के बाद स्वामी अड़गड़ानंद महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन दिया। उनके सत्संग को सुनने के लिए चंदौली सहित आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूरा वातावरण आध्यात्मिक उत्साह और भक्ति से सराबोर नजर आया।

जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव समेत क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे।

चंदौली के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए नई शुरुआत

हरिओम हॉस्पिटल(Hariom Hospital) के नए भवन का शुभारंभ जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। धार्मिक आस्था के साथ शुरू हुए इस आयोजन ने मानव सेवा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर एक नई उम्मीद जगाई है।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़